फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sultan movie shooting

अखाड़े में मूंछों को ताव देंगे सल्लू 

Tue, 19 Apr 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sultan movie shooting
फिल्म सुल्तान के एक सीन में अभिनेता सलमान खान। - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता सलमान खान की फिल्म सुल्तान ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। यूपी में शूटिंग के पीछे फिल्म को टैक्स फ्री कराने की भी मंशा है। देखना है कि सलमान की आने वाली यह फिल्म क्या धमाल मचाएगी। हालांकि फिल्म में हरियाणवी पुट है, लेकिन मुजफ्फरनगर के नाम को भी एडजस्ट किया गया है। 
विज्ञापन


शूटिंग के लिए सलमान खान के आने से उनके फैन्स चहक रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने ऐसे इंतजाम किए हैं कि सल्लू को चाहने वालों को निराशा ही हाथ लगेगी। फिल्म की कहानी पर गौर करें तो रणदीप हुड्डा सलमान के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं।
विज्ञापन


आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में सलमान मिक्स मार्शल आर्ट फाइटर टायरन वूडली के साथ भी लड़ते नजर आएंगे। शुक्रताल के अखाड़े में विरोधी पहलवान को चित करने के बाद सलमान मूंछों को ताव देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में सलमान हरियाणवी डायलॉग भी बोलेंगे। इसके लिए उन्होंने हरियाणा के लोगों से खास ट्रेनिंग ली है। कुश्ती के लिए सलमान के लंगोट भी हरियाणा से तैयार होकर आए हैं। सलमान को हरियाणवी छोरा दिखाया गया है।

फिल्म के टीजर में सलमान को हरियाणा का शेर कहा गया है। अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में हैं। अनुष्का ने फिल्म में रेसलर का रोल निभाने के लिए छह हफ्तों की मुश्किल ट्रेनिंग ली है। 

महाभारत की शूटिंग भी यहीं पर हुई थी 
यह कम ही लोग जानते होंगे कि लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत की शूटिंग भी मोरना के इसी फार्म हाउस पर हुई थी। इसके मालिक जानसठ निवासी अर्जुन अवार्डी मुराद अली खान हैं। मुराद अली के बेटे भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।


शुरुआत में मुराद अली ने  इस फार्म हाउस का नाम बुलशाही फिल्म प्रोडक्शन फार्म हाउस रखा था। फार्म हाउस तमाम खूबियों से लैस है। फार्म हाउस में एयरकंडीशन रूम के अलावा, लॉन, कैंटीन, स्वीमिंग पूल आदि तमाम सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed