फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suggestion to declare cow as national animal is commendable: Ulama

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का सुझाव सराहनीय : उलमा

Thu, 02 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Suggestion to declare cow as national animal is commendable: Ulama
मौलाना कारी इस्हाक गोरा - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के सुझाव का उलमा ने स्वागत किया है। उलमा का कहना है कि यह हम पिछले कई वर्षों से कहते आ रहे हैं कि गाय आस्था से जुड़ा मामला है। इसलिए सरकार इसको राष्ट्रीय पशु घोषित करे।
विज्ञापन

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाले केंद्र सरकार को दिए सुझाव को स्वागत योग्य करार दिया। उन्होंने कहा कि गाय को लेकर हाईकोर्ट ने जो टिप्पणी की है वह सराहनीय है और इस पर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। हम पिछले कई वर्षों यह मांग करते रहे हैं कि गाय आस्था से जुड़ा मामला है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे। वहीं, जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी भी बहुत पहले गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठा चुके हैं। करीब दो वर्ष पूर्व मौलाना मदनी ने सरकार से यह मांग की थी।
विज्ञापन

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का बयान निंदनीय : गोरा
देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान की निंदा की है। उनका कहना है कि नसीरुद्दीन शाह ने जो बयान दिया है कि हिंदुस्तान का इस्लाम और अफगानिस्तान का इस्लाम दोनों अलग-अलग हैं। इस तरह का बयान देना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया का इस्लाम एक है जो कुरआन और हदीस को मानता हो वही इस्लाम है। नसीरुद्दीन शाह को अगर चर्चाओं में रहने का शौक है तो वह अच्छे कार्य करके चर्चा में रहें, हमे कोई एतराज नहीं है। लेकिन इस तरह के बयान देना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed