फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane will not be supplied to Gangnauli Mill

Muzaffarnagar News: गांगनौली मिल को सप्लाई नहीं होगा गन्ना

Tue, 01 Aug 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane will not be supplied to Gangnauli Mill
खतौली का त्रिवेणी शुगर मिल फोटो स्वयं
मुजफ्फरनगर। गन्ना सर्वेक्षण में जिले में गन्ने का क्षेत्रफल 471 हेक्टेयर बढ़कर एक लाख 75 हजार 951 हेक्टेयर पर पहुंच गया है। पिछले साल के मुकाबले जिले में तीन प्रतिशत क्षेत्रफल बढ़ा है। जिले में कृषि योग्य भूमि करीब दो लाख हेक्टेयर है। नए सत्र में गांगनौली मिल को गन्ना सप्लाई नहीं होगा।
विज्ञापन

जनपद का गन्ना अब से पहले 13 चीनी मिलों को सप्लाई किया जाता था, लेकिन नए सत्र में केवल 12 चीनी मिलों को सप्लाई की जाएगी। गन्ना सर्वेक्षण में इस बार गांगनौली को बाहर किया गया है। इस बार केवल 12 चीनी मिलों को ही गन्ना जाएगा। पिछले वर्ष जिले में गन्ने का क्षेत्रफल एक लाख 71 हजार 236 हेक्टेयर था। इस बार गन्ना विभाग और चीनी मिलों के संयुक्त सर्वेक्षण के बाद जो रिपोर्ट आई है उसमें यह एक लाख 75 हजार 951 हेक्टेयर पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसमें पौधा 88 हजार 608 हेक्टेयर एवं पेड़ी 87 हजार 343 हेक्टेयर है। इस बार भैसाना चीनी मिल से ज्यादा क्षेत्रफल खाईखेड़ी का हो गया है। इस बार पौधा नौ प्रतिशत बढ़ा है और पेड़ी घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चीनी मिल गन्ना क्षेत्रफल/हेक्टेयर
खतौली 33160
तितावी 19746
मंसूरपुर 28346
रोहाना 8445
मोरना 14318
टिकौला 24746
भैसाना 17688
खाईखेड़ी 19665
देवबंद 8334
थानाभवन 474
दौराला 378
मवाना 548
कुल योग: 175951
--
गांगनौली को इस बार आवंटन नहीं
2021-22 में सहारनपुर जिले की गांगनौली चीनी मिल को 205 हेक्टेयर गन्ने का आवंटन हुआ था। इस बार केवल 12 चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन हुआ है। इसमें आठ जिले की चार अन्य जिलों की है।
- भैसाना का घट रहा क्षेत्रफल
भुगतान में फिसड्डी बजाज चीनी मिल भैसाना का गन्ना क्षेत्रफल घट रहा है। भैसाना का चार प्रतिशत कम हुआ है और मोरना का केवल एक प्रतिशत कम हुआ है। सबसे ज्यादा 11 प्रतिशत तितावी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना बढ़ा है।

-बढ़ रहा है गन्ना
जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया का कहना है कि जनपद में किसानों का गन्ने के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि इस बार गन्ने के क्षेत्रफल में 4715 हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है। यहां का किसान गन्ने की फसल को सबसे सुरक्षित मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed