फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane supply disrupted in the district due to rain

चीनी मिलों पर दो लाख क्विंटल गन्ना कम पहुंच रहा

Fri, 13 Mar 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane supply disrupted in the district due to rain
चरथावल क्षेत्र में गिरी ईंख की फसल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बारिश से जिले में गन्ने की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बारिश ने जिले में गन्ने की आपूर्ति बाधित कर दी है। चीनी मिलों को होने वाली आपूर्ति दो लाख क्विंटल तक कम हो रही है। गन्ना विभाग ने इस बीच यह आदेश जारी कर दिया है कि कितनी ही बारिश हो तौल केंद्र बंद नहीं होंगे। यही कारण है कि बारिश के बीच भी किसान गन्ने की कटाई कर रहे हैं। चीनी मिलों में बारिश के बीच चार से पांच लाख क्विंटल गन्ना प्रतिदिन जा रहा है।
जिले की आठ चीनी मिलों की गन्ना पेराई क्षमता छह लाख 70 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। किसान चीनी मिलों को यहां साढ़े पांच लाख से छह लाख क्विंटल के बीच गन्ने की सप्लाई प्रतिदिन करते हैं। बीते दिनों भाकियू के आंदोलन के बाद जिलास्तर पर एक कमेटी गठित की गई थी और यह निर्णय हुआ था कि गन्ने की अधिक मात्रा के चलते सभी चीनी मिल अपनी पूर्ण क्षमता के साथ चलेगी। किसानों को अत्यधिक इंडेंट जारी किया जा रहा था और चीनी मिलों ने पेराई बढ़ा दी थी। बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने गन्ना विभाग और प्रशासन की योजना को धराशाई कर दिया है। बारिश में चीनी मिलों में गन्ने की आपूर्ति दो लाख क्विंटल प्रतिदिन तक घट गई है। बीते तीन दिनों की आपूर्ति का औसत चार लाख 35 हजार क्विंटल आया है। बड़ी बात यह है कि खेतों में पानी भरने और तौल केंद्रों पर कीचड़ और पानी होने के बाद भी किसान लगातार गन्ने की कटाई कर रहा है। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी का कहना है कि मौसम ने गन्ने का गणित बिगाड़ा है। बारिश के बाद भी सभी तौल केंद्रों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए गए हैं कि कोई भी तौल केंद्र बंद नहीं होगा। कितनी बारिश हो तौल केंद्र चालू करना है। इसी का नतीजा है कि भारी बारिश के बीच भी तौल केंद्रों पर गन्ना पहुंच रहा है। बारिश से आपूर्ति पर फर्क तो पड़ता ही है, फिर भी काफी हद तक कवर किया गया है।
विज्ञापन

खेतों से गन्ना मिल तक लाना मुश्किल
मुजफ्फरनगर। बारिश के चलते खेतों में धंसन से हालात ऐसे बने हैं कि किसानों को ट्रैक्टर और भैंसा बोगी खेत से निकालना मुश्किल हो रहा है। गन्ना भरने के बाद वाहन चल नहीं पा रहे हैं। बावजूद तमाम परेशानियों के किसान किसी तरह तौल केंद्र और मिलों पर गन्ना पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed