{"_id":"5e56bed18ebc3ec9871b02d8","slug":"sugarcane-supply-crisis-deepens-in-morena-region-muzaffarnagar-news-mrt4710074160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगा दस लाख मिला दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगा दस लाख मिला दो लाख
विज्ञापन
मोरना क्षेत्र में गन्ना आपूर्ति का संकट गहराया
मुजफ्फरनगर। मोरना क्षेत्र के किसानों का दस लाख क्विंटल गन्ना दूसरी चीनी मिलों को ट्रांसफर करने का प्रस्ताव गन्ना विभाग ने आयुक्त को भेजा था। आयुक्त ने दो लाख क्विंटल गन्ना ट्रांसफर करने को ही मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र किसानों के सामने गन्ना आपूर्ति का संकट खड़ा हो सकता है।
गंगा के खादर क्षेत्र में इस बार गन्ने की बंपर पैदावार हुई है। दूसरी मोरना चीनी मिल में लगातार खराबी आने की वजह से पेराई प्रभावित हुई है। भाकियू के नेतृृृृृृृृृत्व में क्षेत्र के किसान लगातार यह मांग कर रहे थे कि उनका गन्ना दूसरी चीनी मिलों को ट्रांसफर किया जाए। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों की मांग पर क्षेत्र का दस लाख क्विंटल गन्ना अन्य चीनी मिलों को ट्रांसफर करने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर गन्ना आयुक्त ने मोरना चीनी मिल के जीएम, गन्ना विभाग का पक्ष जाना था। मोरना चीनी मिल के बंद होने से दो लाख क्विंटल गन्ने की पेराई प्रभावित हुई है। गन्ना आयुक्त ने फिलहाल दो लाख क्विंटल गन्ना दूसरी चीनी मिलों को ट्रांसफर करने को ही मंजूरी दी है। जिला गन्ना अधिकारी ने आरडी द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल दो लाख क्विंटल को मंजूरी मिली है। जल्द ही ओर बढने की संभावना है।