फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane laden buggies are unable to climb the highway, farmers sitting on dharna in protest

हाईवे पर नहीं चढ़ पा रही गन्ना लदी बुग्गी, विरोध में धरने पर बैठे किसान

Tue, 08 Nov 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden buggies are unable to climb the highway, farmers sitting on dharna in protest
तितावी में किसानों ने एनएच हाइवे पर धरना दिया, - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी। पानीपत-खटीमा मार्ग के किनारे पर बसे किसानों के सामने मुश्किलें खड़ी हो रही है। हाईवे निर्माण कई फीट ऊंचा कर दिया गया है, जबकि गांवों के रास्ते गहराई में चले गए हैं। ऐसे में गन्ना लदे वाहनों हाईवे पर नहीं चढ़ पा रहे हैं। क्षेत्र के तीन गांव के किसानों ने तितावी में हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार सदर ने तीन दिन में समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को तितावी, लखान और नूनाखेड़ा गांव के किसान तितावी में हाईवे पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि पेराई सत्र शुरू हो चुका है। तितावी मिल के गेट पर गन्ना तौल के लिए अपने गांव से आते हैं तो हाईवे पर बुग्गी नहीं चढ़ पाती। ट्रैक्टर चढ़ाने में भी हादसे का खतरा है। किसानों के सामने गन्ना सप्लाई की मुश्किल खड़ी हो गई है। नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों के बीच पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह भी पहुंचे। किसानों की समस्या का समाधान कराने का भरेासा दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार अभिषेक शाही किसानों के बीच पहुंचे। किसानों को भरेासा दिया कि थाने की बराबर से मार्ग को समतल कराकर आवाजाही के लिए तैयार कराया जाएगा। इस पर किसान मान गए। चेतावनी दी है कि तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर किसान शिव कुमार, अशोक पुंडीर, रामफल, ओमप्रकाश, कन्हैया, देवेंद्र, लेख सिंह, इंद्रजीत सिंह, राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed