फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane farmers will fill online declaration form

ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेंगे गन्ना किसान

Wed, 12 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers will fill online declaration form
मुजफ्फरनगर। वर्तमान पेराई सत्र का अभी समापन भी नहीं हुआ है कि गन्ना विभाग ने नये पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे की कवायद शुरू कर दी है। कोरोना के कहर को देखते हुए अबकी बार कर्मचारी किसानों के घोषणा पत्र नहीं भरेंगे। किसानों को ही गन्ना विभाग की साइट पर जाकर ऑनलाइन घोषणापत्र भरने होंगे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि गन्ना आयुक्त के निर्देश पर गन्ना सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस बार कोरोना महामारी के चलते गन्ना किसानों को खुद ही ऑनलाइन घोषणापत्र भरने हैं। घोषण पत्र भरते समय अपना आधार कार्ड अपलोड करना होगा। किसी कारण आधार कार्ड नहीं है तो मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक में से किसी एक की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड करनी होगी। घोषणा पत्र में गन्ना क्षेत्रफल गाटा संख्यावार भरा जाएगा। कुल भूमि के प्रमाण को घोषणा पत्र में गाटा संख्या के साक्ष्य के लिए जन सूचना केंद्र, जन सुविधा केंद्र आदि से राजस्व खतौनी भूलेख की कंप्यूटर प्रति प्राप्त कर स्व:प्रमाणित प्रति भी घोषणा पत्र के साथ अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

कृषक भाई जो घोषणा पत्र भरेंगे उसकी जांच सर्वे टीम द्वारा की जाएगी। जिन किसानों का घोषणा पत्र सभी आवश्यक अभिलेख सहित अपलोड नहीं होगा उनका सट्टा संचालित नहीं होगा। ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने के लिए सबसे पहले अपना जिला चयन करना होगा। उसके बाद चीनी मिल का चयन होगा। अपने ग्राम का कोड भरने के बाद रिवेन्यू डाटा में प्रवेश करना होगा। मांगी गई सूचनाएं और अभिलेख अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed