फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane Development Committee does not have chemical fertilizers

गन्ना विकास समिति के पास रासायनिक खाद नहीं

Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Development Committee does not have chemical fertilizers
गेहूं की बुआई अधर में लटकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गन्ना विकास समिति के पास किसानों की रबी की बुआई के लिए रासायनिक खाद नहीं है। समिति के गोदाम खाली पड़े हैं। रासायनिक खाद के अभाव में सरसों और गेहूं की फसल की बुआई अधर में लटक गई है।

रबी की फसल की बुआई का समय आरंभ हो गया है। अगेती सरसों की फसल की बुआई हो चुकी है। मध्यम और पछेती सरसों की बुआई का समय चल रहा है। किसान की गेहूं की फसल की बुआई भी आरंभ होने वाली है। किसान अपनी फसलों की बुआई के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि गन्ना विकास समिति बुढ़ाना के खाद के गोदाम खाली पड़ेे हैं। 15 दिन से किसान रासायनिक खाद लेने के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं। किसान हाजी जमशैद, विनोद, महकसिंह, जगपाल सिंह, रणवीर, सुरेंद्र राठी, कपिल व कृष्णपाल मलिक आदि ने बताया कि समिति पर खाद न होने के कारण उनकी गेहूं की अगेती फसल की बुआई अधर में लटक गई है। बाजार से रासायनिक खाद खरीदने के लिए किसान के पास पैसे नहीं है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि रासायनिक खाद की समस्या का समाधान न हुआ तो जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed