फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane crop burnt due to break in insulator

इंसुलेटर टूटने से गन्ने की फसल जली

Fri, 28 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop burnt due to break in insulator
रतनपुरी के जंगल में जली गन्ने की फसल - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर टूट कर गिरने से करीब 40 बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

रतनपुरी निवासी श्यामलाल पुत्र गजे सिंह के ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शुक्रवार दोपहर उक्त ट्रांसफार्मर का जर्जर इंसुलेटर टूट कर नीचे गिर गया। जिससे श्यामलाल के गन्ने के खेत में आग लग गई। हवा की गति तेज होने के कारण आग ने आसपास के करीब आधा दर्जन किसानों के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर आदि की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन हवा की गति ज्यादा तेज होने के कारण आग काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल रहे। लेकिन तब तक श्यामलाल का 6 बीघे, मनवीर, मूलचंद एवं बीर सिंह का 18 बीघे, पप्पू कश्यप का 5 बीघे, विनोद एवं सनोद का 10 बीघे गन्ना जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से गन्ने के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed