फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane crop affected by top borer in Mansoorpur area

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर क्षेत्र में गन्ने की फसल टॉप बोरर से प्रभावित

Sat, 06 May 2023 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop affected by top borer in Mansoorpur area
वैज्ञानिक ने कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कीट वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन तिवारी ने मंसूरपुर क्षेत्र के कई गांव में दौरा किया। उन्होंने पाया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल टॉप बोरर कीट से प्रभावित हैं। उन्होंने किसानों को बताया कि मई में टॉप बोरर की दूसरी और तीसरी पीढ़ी गन्ने की फसल को ज्यादा प्रभावित करती है। कीटनाशक का छिड़काव की सलाह दी है।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कीट वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन तिवारी के नेतृत्व में मंसूरपुर शुगर मिल के अधिकारियों ने क्षेत्र के कई गांव में जाकर गन्ने की फसल को परखा। उन्होंने पाया कि गन्ने की फसल टॉप बोरर वर्ग कीट से प्रभावित है। डॉक्टर तिवारी ने इसके बचाव के लिए कोराजन नामक कीटनाशक का गन्ने की जड़ों में ड्रेचिंग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ड्रेचिंग के पांच घंटे बाद किसान गन्ने की फसल में हल्की सिंचाई कर दें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, गन्ना प्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed