फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane committees postponed due to Corona

कोरोना के चलते गन्ना समितियों का चुनाव स्थगित

Thu, 09 Apr 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane committees postponed due to Corona
मुजफ्फरनगर। जिले की पांच गन्ना समितियों का कार्यकाल पूरा होने पर डीसीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी कार्य करेगी। कोरोना महामारी के चलते गन्ना समितियों का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। जिले में आठ गन्ना समिति हैं, जिनमें पांच में कार्यकाल पूरा हुआ है। तीन समितियों में यथावत कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन

जिले की गन्ना समिति रोहानाकलां, मोरना, तितावी, रामराज और बुढाना का आठ अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो गया था। कोरोना वायरस के चलते इन गन्ना समितियों में चुनाव की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। खतौली, मंसूरपुर, मिल समिति मोरना का कार्यकाल अभी बाकी है। इनमें यथावत स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय भुसरेड्डी ने बताया कि जिन गन्ना समितियों में कार्यकाल पूरा हो गया है उनमें डीसीओ अध्यक्ष, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक और गन्ना समिति सचिव सदस्य रहेंगे। जब तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती या अगले आदेश तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। डीसीओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि शासन के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed