फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane Committee election

संचालक पद की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न 

Tue, 29 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 29 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Committee election
मतदान स्थल के बाहर खड़े प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली सहकारी गन्ना विकास समिति में आठ सर्किलों के डायरेक्टर पद की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। मतगणना के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। सभापति तथा उपसभापाति के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है।
विज्ञापन


खतौली गन्ना समिति में डायरेक्टर के 11 पदों के हुए चुनाव में तीन डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने संचालक पद की मतगणना के लिए रोक लगा दी थी। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस सुरक्षा में गन्ना समिति में मतगणना कराई गई। चुनाव अधिकारी डॉ. डबल सिंह ने बताया कि मतगणना के आधार पर ताजपुर सर्किल से ऋषिपाल भाटी को 9 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनीता को 7 मत तथा एक मत निरस्त पाया गया।
विज्ञापन


तिसंग सर्किल से ओमबीर सिंह को 12 तथा सुक्रमपाल को 10 मिले। पमनावली सर्किल से प्रमोद अन्ना को 11 तथा ब्रजपाल को 10 मत मिले। दांदुपुर सर्किल से कंवरपाल सिंह 12 तथा भोपाल को 8 मत मिले। पिपलहेड़ा सर्किल से पुरकेश पत्नी नरेश मोतला को 9 मत, गीता को 5 तथा विमला को 5 मिले, जबकि चौथे प्रत्याशी मुकेश को एक भी मत हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंसी सर्किल से पुष्पा को 11 तथा पवित्रा को 8 मत मिले। रहावती सर्किल से प्रशांत को 12, अशोक 10 तथा राजीव को एक मत मिला। सठेड़ी सर्किल से अनिल कुमार को 12, विनोद को 8 मिले, जबकि एक मत निरस्त हुआ। मतों की गिनती के आधार पर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण दिए गए। मतगणना के दौरान इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed