फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane committee building being built in Biralsi for Rs 1.5 crore

Muzaffarnagar News: चरथावल - बिरालसी में डेढ़ करोड़ से बन रहा गन्ना समिति का भवन

Tue, 13 Feb 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee building being built in Biralsi for Rs 1.5 crore
बिरालसी में हो रहा गन्ना समिति का भवन: संवाद
विकास की बात ---
विज्ञापन

- चालू वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रुपये का बजट, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
(फोटो)

संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। दो साल पूर्व बिरालसी में नई गन्ना समिति के गठन के बाद समिति के गोदाम और दफ्तर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। एक करोड़ रुपये चालू वित्तीय वर्ष में खर्च करने का बजट है। बेसमेंट में बनने वाली बिरालसी समिति जिले की पहली समिति होगी।
बिरालसी गांव में नई समिति के संचालन अगले पेराई सत्र में शुरू होने होगा। हालांकि इस समिति से संबद्ध 26 गांवों के गन्ना आपूर्ति का कमीशन बिरालसी समिति के नाम में जमा हो रहा है। नया भवन बनने तक वैकल्पिक तौर पर रोहाना समिति से तमाम कार्य हो रहा है। अगले साल किसानों को रोहाना दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


31 दिसंबर 2021 को भूमि पूजन के बाद उसके बाद नवंबर तक सिर्फ चाहर दीवारी का निर्माण हो पाया था। बेसमेंट निर्माण के लिए मिट्टी की जांच और बजट संशोधन की पत्रावली काफी समय शासन में अटक रही थी। पूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बेसमेंट के पिलर और दीवारों का निर्माण अंतिम चरणों में है। करीब पौने चार बीघा जमीन में बेसमेंट में मिट्टी भराव किया गया है। बेसमेंट के ऊपर प्रथम मंजिल का लिंटर की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 गांवों के 10 हजार किसान होंगे लाभाविंत
समिति के मुख्य प्रवर्तक सोमपाल सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के समिति का भवन बनने के बाद किसानों को गन्ना सट्टा और भुगतान संबंधी समस्याओं के लिए 30 से 35 किमी दूर रोहाना समिति जाने से मुक्ति मिलेगी। किसानों को नई समिति की आस में दो पेराई सत्र बीत चुके हैं। किसान मोनी ठाकुर ने बताया वर्ष 2021 में पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से बिरालसी में 26 गांवों को जोड़कर नई समिति बनाने का शासनादेश जारी हुआ था। नई गन्ना समिति के भवन में कार्य शुरू होने से करीब 10 हजार किसान लाभान्वित होंगे। उनका रोहाना से नाता खत्म हो जाएगा।

----- वर्जन:
चालू वर्ष में एक करोड़ का बजट
बेसमेंट में फार्म मशीनरी स्टोर और मीटिंग हॉल बनेगा। इस वर्ष एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर है। बेसमेंट के ऊपर समिति का आधुनिक दफ्तर बनेगा। बाकी बजट कार्य के अनुसार जारी होता रहेगा। आगामी पेराई वर्ष में बिरालसी समिति में कार्य का संचालन शुरू हो जाएगा - शशि प्रकाश सिंह सचिव बिरालसी/रोहाना गन्ना समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed