{"_id":"68fa91710246d4df1c0ff69b","slug":"sugarcane-allotted-to-eight-sugar-mills-four-new-purchasing-centers-created-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-157021-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आठ चीनी मिलों को गन्ना आवंटित, चार नए क्रय केंद्र बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आठ चीनी मिलों को गन्ना आवंटित, चार नए क्रय केंद्र बनाए गए
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नए पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों का गन्ना आवंटन कर दिया गया है। खतौली चीनी मिल को सबसे ज्यादा गन्ना मिला है। इस बार चार नए केंद्र बनाए गए हैं। मेरठ, शामली और बागपत के किसान भी जिले में गन्ना आपूर्ति करेंगे।
संभावित गन्ना उत्पादन को देखते हुए आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चीनी मिलों की पेराई क्षमता और पिछले सत्र में पेराई के दिनों की संख्या को भी ध्यान में रखा गया है। आवंटन में खतौली पहले, टिकौला दूसरे और तितावी चीनी मिल तीसरे स्थान पर रखी गई।
रोहाना कलां चीनी मिल को सबसे कम गन्ने का आवंटन किया गया है। किसानों की मांग पर इस बार तितावी चीनी मिल क्षेत्र के गांव पीनना, खेड़ी दूधाधारी और नंगला पिथौरा में नए क्रय केंद्र बनेंगे। बुढ़ाना की भैसाना चीनी मिल क्षेत्र के लुहसाना गांव में विवाद को देखते हुए इस बार नए केंद्र को मंजूरी दी गई है। गांव में तंग गलियों के चलते आपूर्ति के दौरान विवाद की स्थिति बन जाती थी, इस बार मिल का क्रय केंद्र गांव को आवंटित कर दिया है।