फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugar mills paid 81 crores in a one day

चीनी मिलों ने एक ही दिन में किया 81 करोड़ का भुगतान

Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills paid 81 crores in a one day
चीनी मिलों ने एक ही दिन में किया 81 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की पांच चीनी मिलों ने एक दिन में 81 करोड़ 85 लाख 84 हजार का भुगतान किया है। भैंसाना को छोड़ सभी चीनी मिलों ने भुगतान में तेजी लाई है। जनपद की चीनी मिल इस सत्र का अब तक 55 प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं।
जनपद की पांच चीनी मिलों ने एक ही दिन में 81 करोड़ 85 लाख 84 हजार का भुगतान किया है। इनमें चीनी मिल खतौली ने 27 करोड़ 79 लाख का, तितावी ने 12 करोड़ एक लाख का, मंसूरपुर ने 19 करोड़ 13 लाख का, टिकौला ने 18 करोड़ 41 लाख का और रोहाना ने चार करोड़ 50 लाख का भुगतान किया है। जिले की चीनी मिलों में किसानों ने 14 दिन पहले तक 13 अरब 64 करोड़ 11 लाख 83 हजार का गन्ना डाला है। ये चीनी मिलें अब तक 756 करोड़ 67 लाख 30 हजार का भुगतान कर चुकी हैं। चीनी मिलों पर किसानों का 607 करोड़ 44 लाख बकाया है। चीनी मिलों ने इस सत्र का 55.47 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। भैसाना चीनी मिल को छोड़ बाकी मिले तेजी से भुगतान कर रही है। टिकौला चीनी मिल इस सत्र का 86 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन

चीनी मिल भुगतान बकाया
खतौली 249.04 करोड़ 67.46 करोड़
तितावी 69.10 करोड़ 147.31 करोड़
भैसाना 5.92 करोड़ 202.23 करोड़
मंसूरपुर 134.07 करोड़ 56.92 करोड़
टिकौला 208.32 करोड़ 33.45 करोड़
खाईखेडी 54.81 करोड़ 31.59 करोड़
रोहाना 20.79 करोड़ 20.83 करोड़
मोरना 20.45 करोड़ 47.52 करोड़
चीनी मिलों पर भुगतान का दबाव
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि एक ही दिन में 81 करोड़ 85 लाख का भुगतान हुआ है। चीनी मिलों के भुगतान की गति को बढ़ाने के लिए मिल प्रबंधन से लगातार बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed