फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sudesh honored for sterilization of 19 men

19 पुरुषों की नसबंदी कराने वाली सुदेश सम्मानित

Tue, 21 Jun 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sudesh honored for sterilization of 19 men
19 पुरुषों की नसबंदी कराने वाली सुदेश सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर में पुरुष नसबंदी कराने वाले संतुष्ट लाभार्थियों के साथ बैठक की गई। बैठक में लाभार्थियों से संवाद किया गया। 19 पुरुषों की नसबंदी कराने वाली आशा कार्यकर्ता सुदेश को सम्मानित किया गया।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जीवन में परिवार नियोजन का विशेष महत्व है, लेकिन अब भी लोगों में जागरूकता का अभाव है। खासकर पुरुष नसबंदी को आगे नहीं आते हैं, इसलिए आशा कार्यकर्ता भी महिलाओं को ही नसबंदी के लिए प्रेरित करती हैं, लेकिन आशा कार्यकर्ता सुदेश ने 19 पुरुषों की नसबंदी कराकर यह साबित कर दिया कि पुरुष वर्ग भी नसबंदी में आगे आ सकता है। एसीएमओ एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर के अंतर्गत कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता सुदेश को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) कविता के सुदेश ने अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा 19 पुरुषों की नसबंदी कराई और उनका मार्गदर्शन किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन, जिला परिवार कल्याण प्रबंधक डॉ. दिव्यांक दत्त, जिला परिवार कल्याण विशेषज्ञ खालिद हुसैन प्रधान मुरसलीन, तंजीम अली, यूनुस, आशा कार्यकर्ताओं में सुदेश, बबीता, गीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशीबाला, पुष्पा, भरपाई, ताहिर, हसीनुद्दीन, अरुण, योगेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed