फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   subhah 7 baje se shuru ho jaayega matdan

सुबह सात बजेे शुरू हो जाएगा मतदान

Sat, 11 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
subhah 7 baje se shuru ho jaayega matdan
गुड़ मंडी में मतदान केंद्रों के लिए ड्यूटी के लिए सामान लेने पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर।  विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जिले की छह सीटों के लिए मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। 19 लाख से अधिक मतदाता छह विधायकों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान स्थलों पर शुक्रवार शाम पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान नवीन मंडी स्थल पर मेला लगा रहा। ड्यूटी पर लगे हजारों कर्मचारी मंडी स्थल पर एकत्र हुए। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। शाम के समय संवेदनशील क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च भी किया।             
विज्ञापन


जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर आज होने वाले चुनाव की समस्त तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह से ही पोलिंग    पार्टियों में शामिल कर्मचारी और अधिकारी नवीन मंडी स्थल पर एकत्र होने शुरू हो गए। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने स्वयं व्यवस्था संभाली। डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार भी नवीन मंडी स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभी  छह विधानसभा सीटों के लिए 1819 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इनमें मीरापुर में 270 पोलिंग पार्टियां भेजी गई। खतौली में 292, मुजफ्फरनगर में 231, पुरकाजी      में 289, चरथावल में 297 और बुढ़ाना में 350 पोलिंग पार्टियां   रवाना की गईं। दोपहर तक पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ के लिए रवाना होनी शुरू हुई। जिन कर्मचारियों  के सामने अचानक बीमारी आदि की समस्या आई, सीडीओ ने उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों को भेजने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक जिले के सभी 1819 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। नवीन मंडी स्थल पर कर्मचारियों की भीड़ के चलते मेला सा लगा रहा। डीएम डीके सिंह ने बताया  कि सभी पोलिंग पार्टियां सही समय पर बूथों पर पहुंच गई हैं। चुनाव में गुंडा तत्व के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह कठोर है। प्रत्येक बूथ पर अर्द्धसैनिक बल तैनात    किए गए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स ने पहले ही गांवों में डेरा डाल लिया है। आपराधिक तत्वों को संदेश देने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स ने संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed