फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stunned devotees on Ganga bath

गंगा स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Thu, 24 May 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 24 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Stunned devotees on Ganga bath
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। दशमी गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु शुक्रताल गंगा घाट पर पहुंच गए हैं। अचानक पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बिना किसी पूर्व तैयारी के आ पहुंची श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।  
विज्ञापन


शुक्रताल में ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान 23 जून को होना है, किंतु श्रद्धालु वट अमावस्या के बाद की परंपरागत तिथियों के अनुसार बुधवार शाम अचानक शुक्रताल पहुंच गए। देखते ही देखते शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में पहुंच गई। ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य साधनों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शाम के समय दीपदान किया व पितृों का तर्पण कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


शाम के समय गंगा महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में साधु संतों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर दुकानदार भी गदगद नजर आए। सभी आश्रमों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भारी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूजा अर्चना की। सीओ भोपा राजीव कुमार गौतम ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। पीएसी, गोताखोर टीम की डिमांड कर दी गई है। बुधवार शाम तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed