फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Study started in closed Bhim Army schools

देवबंद विधानसभा में बंद पड़ी भीम आर्मी की पाठशालाओं में पढ़ाई आरंभ

Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Study started in closed Bhim Army schools
बंद पड़ी भीम आर्मी की पाठशालाओं में पढ़ाई शुरू
विज्ञापन

देवबंद। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कोरोना काल से देवबंद विधानसभा में बंद पड़ी भीम आर्मी की पाठशालाओं को शुरू कराया। उन्होंने बच्चों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की पढ़ाई करने के लिए संविधान की किताबें भेंट की।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने बताया कि जल्द ही सहारनपुर के प्रत्येक विधानसभा में निरीक्षण कर भीम आर्मी पाठशालाओं को शुरू कराया जाएगा। जिन स्थानों पर पाठशालाएं सही प्रकार नहीं चल रही हैं, वहां पर बदलाव किया जाएगा। वह स्वयं प्रत्येक विधानसभा का निरीक्षण करेंगे। पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों से मिलकर उनकी समस्याओं का निवारण कराया जाएगा। विनय रतन सिंह ने कहा कि जल्द ही पूरे देश में ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लाखों की संख्या में ऐसी ही पाठशाला खोली जाएंगी। पाठशालाओं में बच्चों को ज्ञान अर्जित करा रहे शिक्षकों को प्रदेश स्तरीय पर सम्मेलन आयोजित कराकर सम्मानित किया जाएगा। पाठशाला में अपने महापुरुषों का इतिहास भी बच्चों को बताया जाएगा। साथ ही बाबा साहब के सपने को पाठशाला द्वारा शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो को भीम आर्मी साकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed