पुरकाजी। जनपद शामली के स्कूल में हुई प्रतियोगिता में कस्बे के न्यू स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल के छात्रों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल में पहुंचने पर छात्रों व कोच को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य हरि योगवीर संत ने बताया कि सोमवार को जनपद शामली के स्कूल मेपल्स एकेडमी में ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2020 आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 22 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में 60 किग्रा वर्ग में स्कूल के अभिनव व वंश ने गोल्ड और आयुष त्यागी ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा 55 किग्रा वर्ग में आरजू राठी ने सिल्वर, 48 किग्रा वर्ग में अंशिका त्यागी ने गोल्ड, सूफियाना ने सिल्वर, 47 किग्रा वर्ग में सृष्टि चौधरी ने सिल्वर, 45 किग्रा वर्ग में हर्षदीप ने गोल्ड, 44 किग्रा वर्ग में हर्ष कौशिक ने गोल्ड, 42 किग्रा वर्ग में गुरसिन ने गोल्ड, साद ने सिल्वर, 35 किग्रा वर्ग में अंशुल ने सिल्वर, 32 किग्रा वर्ग में अथर्व ने गोल्ड व सतनाम ने सिल्वर और 25 किग्रा वर्ग में हर्ष कौशिक ने सिल्वर मेडल जीता। मंगलवार को विजेता छात्रों व कोच शिवेंद्र को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, सचिव प्रवीण गर्ग सहित नीलम माहेश्वरी, ममता त्यागी, विजय त्यागी, आयशा खान, दीपक गोयल आदि मौजूद रहे।