फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students will have to pay less registry fee for sending study material

Muzaffarnagar News: छात्रों को पाठ्य सामग्री भेजने के लिए देना होगा कम रजिस्ट्री शुल्क

Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students will have to pay less registry fee for sending study material
मुजफ्फरनगर। यदि आप किसी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में लगी किताब या कोई अन्य पाठ्य सामग्री या ज्ञानवर्धक धार्मिक पुस्तक डाक से भेजना चाहते हैं तो अब आपको बहुत कम शुल्क देना होगा। भारतीय डाक विभाग ने ज्ञान पोस्ट के नाम से छात्रों की सुविधा के लिए नई सेवा शुरू की है। इस सेवा का सबसे ज्यादा लाभ छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डाकघर के प्रवर अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ज्ञान पोस्ट के माध्यम से पोस्ट की जाने वाली सामग्री ऐसी होनी चाहिए जो सरकार के मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड, विश्व विद्यालय के छात्रों के लिए पत्राचार और नियमित पाठ्यक्रम में निर्धारित हो। देश के प्रासंगिक कानून के अनुसार जारी या प्रकाशित सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक प्रकृति से संबंधित साहित्य और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों के उपयोग की जानी वाली पुस्तकों को भी इसमें शामिल किया गया।
विज्ञापन

डाक से दूसरी जगह भेजे जाने वाली इस तरह की किताब आदि सामग्री का वजन 300 ग्राम एवं अधिकतम वजन पांच किलोग्राम तक निर्धारित है। अभी तक इन्हें डाक से भेजने पर सामान्य दर से ही भुगतान देना होता था लेकिन अब इस सेवा से कम दर पर यह सुविधा मिलेगी। इस सुविधा में निजी सामग्री नहीं भेजी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 36 रुपये लगते थे, अब 25 देने होंगे
प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि सरकार ने जो नई सेवा ज्ञान पोस्ट के नाम से शुरू की है। वह स्पीड पोस्ट व पार्सल की श्रेणी में नही आती। वह एक तरह से रजिस्टर्ड डाक सेवा है। अभी तक 500 ग्राम 500 ग्राम से ज्यादा वजन वाले पार्सल में 36 रुपये में 16 रुपये के जोड़ते हुए ज्यादा भुगतान करना होता था। ज्ञान पोस्ट सेवा में अब 500 ग्राम वजन वाली पोस्ट के लिए 25 रुपये का भुगतान करना होगा। छात्रों के लिए यह एक बेहद लाभ वाली सेवा है।
यह करना होगा भुगतान-
300 ग्राम तक-20 रुपये


301 से 500 ग्राम-25 रुपये


501 ग्राम से 1000 ग्राम तक- 35रुपये


1001 ग्राम से 2000 ग्राम तक-50 रुपये


2001 ग्राम से 3000 ग्राम तक- 65 रुपये


3001 ग्राम से 4000 ग्राम तक- 80 रुपये


4001 ग्राम से 5000 ग्राम तक -100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed