फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students will be promoted to the next class without examination

बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे छात्र

Mon, 13 Apr 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Students will be promoted to the next class without examination
बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे छात्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षाओं में प्रोन्नत होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। साथ ही डीआईओएस ने सभी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू है। स्कूल-कॉलेज पहले से ही बंद कर दिए गए थे। इसके चलते वार्षिक परीक्षाएं नहीं हो सकी। प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी कर कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11वीं के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षाओं में प्रोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया जाएगा। इस संबंध में सभी विद्यालयों को आदेश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के भी आदेश जारी किए हैं। उधर, परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के आदेश पहले से ही जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

एमजी वर्ल्ड विजन में शुरू हुई ऑनलाइन क्लास
मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में प्री नर्सरी से कक्षा दसवीं तक ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मृणालिनी अनंत ने बताया कि लॉकडाउन के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं। सभी छात्रों को प्रतिदिन विषयवार पाठ्यक्रम वीडियो एवं ऑडियो के जरिए भेजा जा रहा है। साथ ही छात्र-छात्राएं ऑनलाइन गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed