फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students were given information on health, sports and law

Muzaffarnagar News: छात्राओं को स्वास्थ्य, खेल और कानून की जानकारी दी

Thu, 30 Mar 2023 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Students were given information on health, sports and law
जैन कन्या डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई का छठा दिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के छठे दिन छात्राओं को स्वास्थ्य, खेलों और महिला अपराधों से जुड़े कानूनों को बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को योग भी कराया गया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। चयनित गांव वहलना में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मजिस्ट्रेट डॉ राजीव कुमार ने कहा कि सरकार ने बेटियों के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया है। किसी भी आपातकाल की स्थिति में 1090, 112 आदि नंबरों से हम सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील है। जिला युवा कल्याण अधिकारी नेहरू युवा केंद्र प्रतिभा शर्मा ने कहा कि भारत सरकार का खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को निखारने का काम करता है। योग शिक्षक मुकुल दुआ ने कराया। ग्राम प्रधान गुलाब सिंह ने भी विचार रखे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ वर्चसा सैनी ने किया। मनीषा, शिवानी, कोतवाल, सुनील राठी, सुभाष का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed