फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students took examination for improvement of marks at five centers

पांच केंद्रों पर अंक सुधार के लिए विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Students took examination for improvement of marks at five centers
डीएवी इंटर कालेज में अंक सुधार परीक्षा के परीक्षार्थीयों के प्रवेश देखते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पांच केंद्रों पर अंक सुधार के लिए विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईस्कूल और इंटर में अंक सुधार के लिए शनिवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुई। आठ अक्तूबर तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहलेे दिन हाईस्कूल और इंटर का हिंदी का पेपर हुआ। पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 674 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया।

यूपी बोर्ड में अंक सुधार के लिए जनपद में 2606 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में पंजीकृत हुए है। इनमें हाई स्कूल के 945 और इंटर के 1661 छात्र छात्राएं शामिल है। परीक्षा कराने के लिए पांच सेंटर बनाए गए है। शहर में जीआईसी और डीएवी इंटर कॉलेज के अलावा जानसठ तहसील में एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर, खतौली में जनता इंटर कॉलेज शिवपुरी तथा बुढ़ाना में आर्य कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शनिवार से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हुई। सुबह आठ से दस तक की पाली में हाई स्कूल और दोपहर को दो बजे से चार बजे तक इंटर की परीक्षा हुई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटर का हिंदी की परीक्षा हुई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने जीआईसी और डीएवी इंटर कॉलेज में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। हाईस्कूल के हिंदी के पेपर में 766 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 508 ने परीक्षा दी, जबकि 258 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर के हिंदी के पेपर में 1482 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1066 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 416 ने परीक्षा नहीं दी। पहले दिन इंटर और हाईस्कूल के 674 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

डीएवी इंटर कालेज में अंक सुधार परीक्षा के परीक्षार्थीयों के हाथ सेनिटाइज करते कर्मचारी।

डीएवी इंटर कालेज में अंक सुधार परीक्षा के परीक्षार्थीयों के हाथ सेनिटाइज करते कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

डीएवी इंटर कालेज में सीट प्लान देखते परीक्षार्थी।

डीएवी इंटर कालेज में सीट प्लान देखते परीक्षार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

डीएवी इंटर कालेज में अंक सुधार परीक्षा के परीक्षार्थीयों के प्रवेश देखते शिक्षक।

डीएवी इंटर कालेज में अंक सुधार परीक्षा के परीक्षार्थीयों के प्रवेश देखते शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed