{"_id":"60bbc0588ebc3ed22e33b4a7","slug":"students-took-a-pledge-to-protect-the-environment-muzaffarnagar-news-mrt5414483164","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ले लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ले लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पौधारोपण करते राज्यमंत्री और भाजपा के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्र-छात्राओं ले लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्कूल-कॉलेजों में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।
चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की गंभीरता हम सभी को समझनी होगी, क्योंकि पर्यावरण के विभिन्न घटकों में असंतुलन के कारण ही विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक प्रकोप एवं बीमारियां पैदा होती हैं। डॉ. विजय कुमार ढाका, डॉ इंद्रजीत, डॉ जीआर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ संदीप कुमार, डॉ ओमवीर सिंह ने विचार रखे।
एमजी पब्लिक स्कूल में वर्चुअल प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सुंदर पोस्टर बनाए और प्रेरक स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण बचाने के लिए मानवीय सहयोग के लिए जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। निदेशक जीबी पांडे, प्रिंसिपल ने कहा कि हमें यह प्रण करना चाहिए कि हम हमेशा ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य आजादवीर ने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्री स्कूल के बच्चों ने घर पर रहकर ही विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। वर्चुअल क्लास के दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताया। पर्यावरण दिवस पर बनाए क्रिएटव पोस्टर
विज्ञापन
एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने क्रिएटिव पोस्टर बनाकर समाज को जागरूक किया। प्राचार्य. डॉ सचिन गोयल, डॉ. अमित कुमार, नावेद अख्तर, संकेत जैन, दीपक गुप्ता, कुशलवीर सिंह आदि ने पौधरोपण किया।
श्रीराम कॉलेज में प्रतियोगिता हुई
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन निबंध, लेखन, पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गई। बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. पूजा तोमर तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्द्धन किया। प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों पर्यावरण की रक्षा करेंगे की शपथ दिलाई।
ब्लाक ऑफिस में पौधरोपण
मुजफ्फरनगर। खंड विकास अधिकारी सदर नेहा शर्मा ने ब्लाक परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर लेखाकार विनय, अमरीश कुमार, ऋतु कुमारी जेई आदि मौजूद रहे। उधर, मोरना ब्लाक में पर्यावरण दिवस के मौके पर नेहरू युवा केंद्र और युवा कल्याण विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया। गिरजाशंकर त्रिपाठी, विरेंद्र कुमार, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी सुबोध कुमार, प्रीति, ओमेश्वर, विशाल, निखिल, बादल, विकास, आरिफ, मोहित आदि रहे।
तुलसी और नीम के पौधे लगाए
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती शिशु मंदिर में भारत विकास परिषद विराट ने पौधरोपण किया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, डॉ आरके सिंह, योगेश मित्तल पूर्व सभासद, सभासद विपुल भटनागर, पवन गोयल, मनोज गर्ग, लोकेश गुप्ता, अशोक कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या सीमा गोयल व प्रबंधक सुभाष चंद का विशेष सहयोग रहा। उधर, एनजीओ टीम ने शहर के अनेक हिस्सों में पर्यावरण को बचाने के लिए नीम का पौधरोपण किया। महावीर चौक पर एडीएम वित्त आलोक कुमार द्वारा नीम के पेड़ों का पौधरोपण किया गया। संस्था के प्रबंधक राजीव कुमार वर्मा, संजीव वर्मा, आकाश वर्मा, मुकुल वर्मा, मनोज पुंडीर, वासु वर्मा, राहुल वर्मा, संगीता गोयल आदि रहे।
औद्योगिक क्षेत्र में हुआ पौधरोपण
मुजफ्फरनगर। औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में उद्यमियों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण अभियान में अश्वनी खंडेलवाल राष्ट्रीय महासचिव आईआईए, कुशपुरी चेयरमैन एनसीआर क्षेत्र आईआईए व मनीष जैन के अलावा नीरज केडिया, विपुल भटनागर, संजीव मित्तल, राजन जैन, अमित जैन, सुधीर अग्रवाल मौजूद रहे।

एसडी कालेज ऑफ कामर्स में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाते शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती जीसी पब्लिक स्कूल की छात्र?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विश्व पर्यावरण दिवस के आनॅलाइन कार्यक्रम में प्रतिभाग करता आईडियल स्कूल का विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

महावीर चौक पर पौधरोपण करते एडीएम व ट्रीस सस्था के पदाधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR