देवबंदी। नगर के बेनिसन स्कूल में किंडर गार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
बृहस्पतिवार को इंद्रपुर मार्ग स्थित बेनिसन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के पति माजिद अली व गोपाली गांव में स्थित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. इंतखाब ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी व एलकेजी के बच्चों ने स्वागत गान पढ़कर की। इस दौरान बच्चों ने राजस्थानी व गुजराती नृत्य तथा कथक व भंगड़ा डांस की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र अब्दुल मन्नान, वैदिक, जुहा, अलीशा और कबीर समेत अन्य बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल प्रबंधक नदीम चौधरी व शाइस्ता चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनका हौसला भी बढ़ता है, इसलिए पढ़ाई के साथ ही समय समय पर स्कूल में ऐसे आयोजन कराए जाते रहते हैं। प्रधानाचार्य मो. आकिल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।