फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students showed talent in sports festival

वार्षिक खेल महोत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 16 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in sports festival
रहकडा के सेंट जेवियर ग्लोबल स्कूल में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खेल महोत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

भोपा। सेंट जेवियर ग्लोबल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्रों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा ने छात्रों को पुरस्कृत किया।

फिट इंडिया के तहत आयोजित खेल महोत्सव का शुभारंभ शनिवार सुबह मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर, डॉ वीरपाल निर्वाल, प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी और कमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समिति अध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं संरक्षक चंद्रपाल सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें नर्सरी की जंपिंग रेस में अबू ने स्वर्ण, मानव ने रजत और अपूर्वा ने कांस्य पदक हासिल किया। एलकेजी की फ्रॉग रेस में सोफिया ने स्वर्ण, ग्रंथ ने रजत और श्रेया ने कांस्य पदक जीता। कक्षा पांच के छात्रों ने स्टेप बॉय, स्टेप रेसर और बिस्किट रेस में प्रतिभाग किया। कक्षा आठ के छात्रों ने बन हैंगिंग रेस में हिस्सा लिया। फुटबाल प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्रों की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। कक्षा 11 के रेड हाउस के बच्चों की टीम ने क्रिकेट का फाइनल जीता। छात्राओं ने रस्साकशी की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इनके अलावा, कक्षा आठ एवं कक्षा नौ की छात्राओं ने पंजाबी डांस प्रस्तुत किया। जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर, सोहनवीर सिंह, हरेंद्र शर्मा व स्कूल प्रबंधक संजय तोमर ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए। उप प्रधानाचार्या अक्षमा चौधरी, वंदना, दीपक, आशीष, विपिन, विपुल, अनुज, आरती व नीलम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed