मोरना। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। हनुमतधाम के महा मंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य बनाकर उसकी प्राप्ति के लिए मेहनत करनी चाहिए।
शिविर में कमेटी के सचिव वेदवीर सिंह ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जागरूकता में महती भूमिका निभानी चाहिए। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्रा दानिश्ता, नर्गिश, पायल, इशिका, मानसी ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात छात्रा आंचल यादव, अनीता, शिवानी, तुलसी, छवि, मानसी, अनुष्का, सपना, अनीता, आरती, वर्षा, दीपिका, काजल, साक्षी, पारुल, दिव्या, मोनिका, संध्या ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिविर में प्राचार्य राजपाल मलिक, कार्यक्रम अधिकारी मीनू चौधरी, नरेंद्र बालियान, चंद्र मोहन स्वरूप भटनागर, आशुतोष अग्रवाल, विशाखा, चंचल मौजूद रहे।