फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students should not fall for shortcuts: Major

छात्र शॉर्टकट के चक्कर में न पड़े: मेजर

Sat, 29 Oct 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students should not fall for shortcuts: Major
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड के विद्यालय प्रांगण में मेजर सौरभ तोमर का स्वागत किया गया। मेजर ने छात्रों को बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। निरंतर परिश्रम करना सफलता की कुंजी होती है। हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए और लगनशीलता के साथ अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर अपनी योग्यता को सिद्ध करना चाहिए।

विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे, वरिष्ठ आचार्य महेश कुमार चौहान और राज कमल वर्मा ने मेजर का पटका एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। आचार्य स्वदेश वर्मा को लेफ्टिनेंट रैंक देकर स्वागत किया गया, जो नागपुर के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से ट्रेनिंग कर के लौटे है। बताया कि मेजर सौरभ तोमर ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में प्रोफेसर के पद पर तैनात है। मेजर ने बच्चों को सेना में जाने के विभिन्न तरीकों को बताया और साथ ही एसएसबी में होने वाले कठिन इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के तौर तरीकों को बहुत अच्छे ढंग से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed