फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students of many sides between fight in cricket field in Muzaffarnagar district

Muzaffarnagar: खेल मैदान पर विकेट गाड़ने को लेकर भिड़े छात्र, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

Fri, 15 Dec 2023 01:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Dec 2023 01:17 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : खेल के मैदान पर विकेट गाड़ने को लेकर कई गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Students of many sides between fight in cricket field in Muzaffarnagar district
कॉलेज में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में कस्बे के इंटर कॉलेज के बाहर खेल मैदान में क्रिकेट के विकेट गाड़ने को लेकर कई गुटों के छात्र भिड़ गए। इस दौरान अलग-अलग खेल वाले गुटों के छात्रों में तीखी झड़प हुई। काफी देर हंगामा चलता रहा। उधर, कॉलेज प्रबंधन खेल मैदान पर विवाद में शामिल छात्रों को चिन्हित कर रहा है। 

विज्ञापन


बताया गया कि कक्षा नौ से 12 तक के छात्र इंटरवल में कॉलेज के बाहर खेल मैदान पहुंच गए। कुछ छात्र वॉलीबॉल और कुछ फुटबॉल खेल रहे थे। तभी तीसरे गुट के छात्र क्रिकेट खेलने के लिए पहुंच गए। उन्होंने दूसरे खेल वाले छात्रों को मैदान से हटाकर विकेट गाड़ना चाहा। इसी बात पर छात्र आमने-सामने आ गए। इस दौरान झड़प के साथ मामूली मारपीट भी हुई।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन, छात्र मौके से चले गए। प्रबंधक ने बताया कि मामला कॉलेज के बाहर का है। इसके बावजूद हंगामा करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके अभिभावकों को बुलाकर सूचना दी जाएगी। यदि अनुशासन हीनता पाई गई तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि खेल के मामले में हुए विवाद में कोई चोटिल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: 1300 करोड़ का फर्जीवाड़ा: हाईकोर्ट ने दिए सख्त आदेश, अब सीबीआई कसेगी शिकंजा, अमर उजाला ने किया था खुलासा

थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि स्कूल के बाहर खेल मैदान पर बच्चों में मारपीट और हंगामे की सूचना मिली है। प्रधानाचार्य से वार्ता की गई है। अभी बच्चे नाबालिग है और किसी को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी की तरफ से कोई तहरीर आई है।

यह भी पढ़ें: आपबीती ने उड़ाए होश: फेसबुक पर दोस्ती, फिर होटल में दरिंदगी की हदें पार, यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed