आपबीती ने उड़ाए होश: फेसबुक पर दोस्ती, फिर होटल में दरिंदगी की हदें पार, यूपीएससी की तैयारी कर रही है पीड़िता
Meerut News : यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने एसएसपी को आपबीती बताई तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। एसएसपी ने कार्रवाई के सख्त आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही अनुसूचित जाति की छात्रा की आठ महीने पहले फेसबुक पर युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्रा ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत पत्र दिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मेडिकल पुलिस को जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि पिछले नौ महीने से वह मेडिकल क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर एक कोचिंग सेंटर में आईएएस की तैयारी कर रही है। फेसबुक पर उसकी दोस्ती शास्त्रीनगर निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों में फोन पर बातें होने लगीं।
पीड़िता ने बताया कि एक दिन युवक ने उसे सूरजकुंड पार्क में मिलने के लिए बुलाया और शादी करने की बात कहने लगा। युवक ने कहा कि वह उसे खुश रखेगा।
पीड़िता के मुताबिक, 24 जून को गढ़ रोड स्थित होटल में बुलाया। यहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार उसे होटल ले गया और दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि एक दिन आरोपी उसे अपने घर भी ले गया और परिजनों से शादी की बात कही, लेकिन आरोपी की मां ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल
इसके बाद प्रेमी ने भी उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। छात्रा ने बताया कि वह एक महीने से थाने का चक्कर काट रही है। आरोपी के डर से उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया है। उधर, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि छात्रा ने प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की बात कही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी