Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students made posters in honor of Corona Warriors

विद्यार्थियों ने कोरोना वारियर्स के सम्मान में बनाए पोस्टर

Fri, 01 May 2020 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Students made posters in honor of Corona Warriors
देवांश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्यार्थियों ने कोरोना वरियर्स के सम्मान में बनाए पोस्टर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर छात्र-छात्राओं ने कोरोना वरियर्स के सम्मान में पोस्टर और ग्रीटिंग्स बनाए। एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता, विविधता को प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने मजदूर दिवस को अनोखे अंदाज में मनाया। ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने कोरोना के खिलाफ अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को अपने पोस्टर, ग्रीटिंग्स समर्पित किए। संतोष विहार के देवांश, इंदिरा कालोनी के अवयव त्यागी ने कोरोना वायरस के नियंत्रण में दिन-रात ड्यूटी में निष्ठा से लगे सफाई, स्वास्थ्य और पुलिस के कर्मचारियों को पोस्टर के जरिये गौरवान्वित किया। नैना गर्ग, मान्या वर्मा, पार्थ अरोरा, हादिया खान, आन्या मित्तल, अराध्या चौहान, परिधि गर्ग, सक्षम तोमर, दिविता कांबोज, श्रद्धा बिंदल, सार्थक अरोरा आदि ने कला और रंगों की प्रेरक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विज्ञान अध्यापिका मोनिका शुक्ला ने बताया कि बच्चों ने उत्साह से कोरोना वॉरियर्स को नमन किया। गणित शिक्षक दिवाकर वर्मा ने कहा कि लॉकडाउन में विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कोशिश की गई। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से देश हित और मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन

घरों के मुख्य दरवाजों पर लगाए पोस्टर, किया सेल्यूट
मुजफ्फरनगर। कोरोना के खिलाफ जंग में जान की बाजी लगाकर देश सेवा में जुटे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों तथा सफाईकर्मियों के सम्मान में छात्र-छात्राओं ने श्रम दिवस पर घरों के मुख्य दरवाजे पर पोस्टर लगाए। कक्षा- पांच के अनंत दीक्षित, एंजिल अरोरा तथा गौरी अग्रवाल ने कोरोना योद्धाओं को सेल्यूट किया। विद्यार्थियों ने कहा कि कोरोना संक्रमितों को बचाने में जो डॉक्टर, नर्स जुटे है, उन पर हमें गर्व है। शिक्षिका नेहा त्यागी ने कहा कि श्रम दिवस पर कोरोना वारियर्स के प्रति आभार व्यक्त करने का विद्यार्थियों का प्रयास उन्हें उत्साहित, जागरूक, सजग बनाएगा।

श्रद्धा।

श्रद्धा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

अनंत।

अनंत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एंजिल।

एंजिल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मान्या ।

मान्या ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पार्थ।

पार्थ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

अवयव

अवयव- फोटो : MUZAFFARNAGAR

दिविता।

दिविता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बच्चों की प्रतियोगिता में शामिल गौरी अग्रवाल।

बच्चों की प्रतियोगिता में शामिल गौरी अग्रवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed