फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students learned the art of Jugaad from junk

Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं ने सीखी कबाड़ से जुगाड़ की कला

Thu, 01 May 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Students learned the art of Jugaad from junk
-तोड़-फोड़ के जोड़ विषय पर राजकीय इंटर कॉलेज में हुई कार्यशाला
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तोड़फोड़ के जोड़ विषय पर राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यशाला हुई। इसमें 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। लखनऊ से आई टीम ने विद्यार्थियों को कबाड़ से जुगाड़ की कला सिखाई।

प्रधानाचार्य नितिन राठी ने कहा कि कार्यशाला में रोजमर्रा की समस्याओं को हल करने के नए तरीके ढूंढने और चुनौतियों को अवसरों में बदलना सिखाया गया। कचरे से संपति के सिद्धांत को प्रयोग करने के फामूले सुझाए गए। शिक्षा अधिकारी रामकुमार ने कहा कि कचरे को कचरा न मानकर, आविष्कार के लिए कच्चा माल मानें। पुराने टायरों को रंगीन सीटों में बदलने, टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक्स को कला की कृतियों में बदलना यह सब दिमाग का खेल है। कबाड़ से जुगाड़ गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट मॉडल बनाए। सुपर कूल्ड शो, विज्ञान बनाम चमत्कार आदि का रोचक प्रदर्शन किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉक्टर विकास कुमार ने कहा कि नवाचार किसी समस्या को हल करने का स्मार्ट तरीका है। यह वह बदलाव है, जो लोगों की मदद करता है और दुनिया को बेहतर बनाता है। बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान किट दी गई। कार्यशाला में ललिता, पायल, खुशी, बुशरा, सोनम, कनक, माधवी, वंशिका, साजिद, विनय सैनी, लक्की कुमार, जैद, समीर मलिक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed