फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students gave message of environment and cleanliness

पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया

Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students gave message of environment and cleanliness
पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया
विज्ञापन

चरथावल। न्याय पंचायत बिरालसी के परिषदीय स्कूलों का टीएलएम मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पोस्टर और पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण व स्वच्छता का संदेश दिया गया। मेले में गांव ज्ञानामाजरा का प्राथमिक विद्यालय नंबर दो प्रथम स्थान पर रहा।

मंगलवार को बिरालसी के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र प्राइमरी स्कूल में मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई सहायक शिक्षण सामग्री से संबंधित पोस्टर, पेंटिंग और विज्ञान के मॉडलों को शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मेले में सजाकर ग्रामीणों को पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ज्ञानामाजरा प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो की शिक्षिकाओं द्वारा जलवायु पोस्टर, ध्वनि प्रदूषण और प्रेरणा लक्ष्य के मॉडल के आधार पर प्रथम स्थान प्रदान किया गया। पीपलशाह के प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो को द्वितीय और रोनी हरजीपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक व सिंकदरपुर के प्राथमिक विद्यालय को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान दिया गया। शिक्षक संकुल अमरीश कुमार, सोनिया रानी ज्ञानामाजरा इंचार्ज अध्यापक, अनुज कुमार पीपलशाह, अमरीश पुंडीर बिरालसी, अनिल पुंडीर, जसराज हरनाकी, मंजू ज्ञानामाजरा, उर्मिला बिरालसी आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed