फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students decorated attractive models in science exhibition

छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में सजाए आकर्षक मॉडल

Mon, 03 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students decorated attractive models in science exhibition
गुरूकुल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडलों का अवलोकन करते अतिथि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में सजाए आकर्षक मॉडल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा में विद्यार्थियों ने डा. सीवी रमन विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षक मॉडल सजाए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा बिखेरी। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वाद-विवाद में खुशी नौर्य और इकरा ने बाजी मारी।
सोमवार को स्कूल प्रांगण में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा के संचालन में वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘ऑनलाइन शिक्षा उचित या अनुचित’ विषय पर कराई गई। जिसमें सुमेधा हाउस की खुशी नौर्य ने पक्ष और मेधा हाउस की इकरा विपक्ष विजेता चुनी गई। ‘ग्लोबिंग वार्मिंग’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में सुमेधा हाउस के अभिनव जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हेरिटेज पब्लिक स्कूल के संस्थापक नीरज बालियान, नालंदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजय सिंह, जेवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वचन सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य के पति डा. विपिन त्यागी, कमलेश सिरोही, प्रधानाचार्य बड़कली इंटर कॉलेज अविनाश त्यागी, आदेश त्यागी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 11 के वंश त्यागी, कक्षा 9 की लविजा फातिमा तथा कक्षा 6 से कुमारी आराध्या के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे। विजेता छात्र- छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक सत्य प्रकाश त्यागी, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, अनुश्री त्रिपाठी, इंदु सिंघल, सुनीता शर्मा, राजीव कौशिक, विनोद शर्मा, अमृता शर्मा, गीता भटनागर, चारु भाटिया, तान्या गुप्ता, रश्मि, मीनाक्षी शर्मा, प्रत्यक्षा शर्मा, साक्षी ,पिंकी त्यागी, सुनील त्यागी, मोहन शर्मा, अपूर्वा त्यागी, सचिन, नीटू सिंह रिया आदि मौजूद रहे।

गुरूकुल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडलों का अवलोकन करते अतिथि

गुरूकुल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडलों का अवलोकन करते अतिथि- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed