फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students created ruckus over the flaws in the exam results

Muzaffarnagar News: परीक्षा परिणाम की खामियों पर छात्रों ने किया हंगामा

Sat, 21 Jan 2023 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Students created ruckus over the flaws in the exam results
- डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने किया प्राचार्य का किया घेराव
विज्ञापन

- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बीए, बीएससी, बीकॉम पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम में हुई खामियों पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। प्राचार्य के ऑफिस का घेराव करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपा।
डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ और रालोद छात्र सभा के साथ प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बीए, बीएससी और बीकॉम हृश्वक्क-2020) का परीक्षाफल जारी किया गया। इसमें बीएससी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाफल में अधिकांश परीक्षार्थियों की एक या अधिक विषयों में अनुपस्थिति दर्शाई गई, जबकि सभी ने अपनी सभी परीक्षाएं दी थी। इतना ही नहीं जो परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष जारी होना था, उसे एक साल बाद जारी किया गया। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होने की कगार पर है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीव मित्तल को जब इस बारे में शिकायत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मांग की है कि परीक्षाफल में दर्शाई गई अनुपस्थिति की त्रुटि में सात दिन के भीतर संशोधन कर परीक्षाफल पुन: घोषित किया जाएं। इस त्रुटि का कारण सार्वजनिक करते हुए संबंधित अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएं। छात्र नेता अमन जैन और विशु ने चेतावनी दी कि अगर सात दिन के भीतर कोई समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थी प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर नितिन गौतम, रुचिन, आदित्य शर्मा, रवि, इलमा, आसिफा, दीपिका, अवनी, हिमांशु, गौरव, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed