फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students candle march

कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को किया नमन 

Wed, 10 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Students candle march
शहीदों को श्रद्धांजलि देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में ‘आजादी की 70वीं वर्षगांठ’ के उपलक्ष्य में समारोह किया गया। कॉलेज प्रांगण में बीटीसी छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से शहीदों के बलिदान को उकेरा गया। साथ ही बैडमिंटन, कैरम, टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
विज्ञापन


कॉलेज डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा ने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदश्रन की सराहना के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम में से विद्यार्थियों के मन में देशभक्ति की भावना जाग्रत होती है। प्रभारी आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से देश के शहीदों एवं उनके बलिदान व आत्मत्याग का स्मरण होता है। छात्र-छात्राओं ने शहीदों के बलिदान के विषय पर रंग-बिरंगे पोस्टर बनाए। मौके पर प्राचार्या बबली तोमर, राजीव कुमार, वरुण कुमार, प्रिया गोयल, रूपम सक्सेना, श्वेता नामवेद आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


शहीदों के बलिदान का स्मरण किया
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ’याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ’भारत छोड़ो दिवस’ और ’जलियावाला बाग कांड’ में शहीद हुए वीरों के बलिदानों का स्मरण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं देशभक्ति कार्यक्रम से शहीदों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमें अपनी आजादी के इतिहास के बारे में जानने का अवसर मिलता है, साथ ही आगे इसे बनाए रखने के लिए भी प्रेरणा मिलती है। हम उन सभी वीरों के कृतज्ञ है, जिनके बलिदानों से हमें आजादी मिली। डॉ. दीपक मलिक, डॉ. रावि जैन, डॉ. रवि अग्रवाल, मोहिनी पंवार, डॉ. नावेद अख्तर, मोनिका कटारिया,  दयाशंकर शुक्ला, पूनम शर्मा, कमर रजा, निमेष चौधरी, कृष्ण कुमार, अवनीश कुमार, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार,  दीपक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन साक्षी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed