{"_id":"62bb5291f03867084a768dff","slug":"students-can-become-successful-entrepreneurs-kushpuri-muzaffarnagar-news-mrt5947561153","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्रा बन सकते हैं सफल उद्यमी: कुशपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्रा बन सकते हैं सफल उद्यमी: कुशपुरी
विज्ञापन
- श्रीराम कॉलेज में एमएसएमई पर हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमएसएमई दिसव के उपलक्ष में भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ और श्रीराम कॉलेज ने संयुक्त रुप से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री राम कॉलेज के ऑडिटोरियम में एमएसएमई पर उद्यमियों ने विचार रखे। छात्र-छात्राओं को इसमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुश पुरी ने श्रीराम कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज एमएसएमई मीट सेलिब्रेट कर रहे हैं और हम इसे दो तरीकों से मना सकते थे। एक हम इंडस्ट्री के बीच में जाते हैं और मना लेते दूसरा यह कि छात्रों के बीच आकर अपने अनुभव को साझा करें, जिससे कि छात्रों के अंदर उद्यमी बनने की ललक जाग सके। कुश पुरी ने छात्रों से कहा कि आप अपने कौशल को बेहतर करके अपने घरों में होने वाले कार्यों की पहचान करें और उन्हें स्केल अप करके उसे बड़ा बनाने के लिए प्रयास करें।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि उद्योग लगाना तब तक आसान नहीं हो सकता, जब तक आप नौकरी लेने के बजाय नौकरी देने वाले नहीं बनेंगे। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि आपके अंदर पैसे कमाने की भूख होनी चाहिए। बिना इस ललक के आप एक सफल उद्यमी नहीं बन सकते। आप भारत के नए उद्यमी है, जो देश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन तक ले जा सकें एवं प्रधानमंत्री के सपने को पूरा कर सकें। लघु उद्योग भारती के सचिव जगमोहन गोयल ने एमएसएमई की परिभाषा व आवश्यकता को विस्तार से बताया। रजनीश कुमार ने भी विचार रखे।