फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students and teachers performed Surya Namaskar

Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने किया सूर्य नमस्कार

Sat, 21 Jun 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers performed Surya Namaskar
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विभिन्न शिक्षण संस्थानों मेें योग सप्ताह मनाया गया। शुक्रवार को विद्यालयों और महाविद्यालयों में योग शिविर का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर सूर्य नमस्कार, अन्य योग आसन किए।
भारत स्काउट और गाइड की ओर से वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि योग साधना से मानसिक रूप से शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं को नियमित योग करने के लिए प्रेरित भी किया। शिविर का संचालन जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, सहायक गाइड कमिश्नर रेणु गर्ग, सचिव अनिल कुमार कौशिक और कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, डॉ. राजीव कुमार, अशोक वर्मा ने योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। योग शिविर में भारत भूषण अरोड़ा, प्रभा दहिया, ट्रेनर ज्योति ने स्काउटिंग नियमों की जानकारी दी और सामूहिक योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओउम का उच्चारण और सूर्य नमस्कार के साथ किया गया। सूर्य नमस्कार के ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन, प्राणायाम, कपालभाति, मर्कटासन इत्यादि योगासनों का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश कुमार, निदेशक एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोआर्डिनेटर आशीष त्यागी, हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान, काउंसलर कंचन सोनी मौजूद रहीं।

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में योग शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एमबीए, एमसीए और बीटीसी विभाग के छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों और छात्रों ने पूरे मनोयोग के साथ योग किया। शिविर में बीटीसी विभाग की प्राचार्या बबली तोमर और प्रवक्ता लवी ने योग के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article