फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students and girls are affected by waterlogging

जलभराव से आम जनता परेशान

Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students and girls are affected by waterlogging
सिकन्दरपुर गांव कीचड़ में जलभराव वाले मार्ग से गुजरते छात्र-छात्राएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जलभराव से छात्र और छात्राएं त्रस्त
विज्ञापन

भोपा। सिकंदरपुर-सीकरी मार्ग पर जलभराव होने से हजारों छात्र छात्राएं भारी दिक्कत से जूझ रहे हैं, वहीं आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव सीकरी-सिकंदरपुर मार्ग से जो आधा दर्जन गांव के लोगों का संपर्क मार्ग है। वहीं, छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल व कालेजों में जाते हैं। इस मार्ग पर पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। इस मार्ग पर चलने वाला हर व्यक्ति काफी तंग आ गया है। यहां पैदल तो क्या वाहन पर चलने वाले चालक भी बड़ी मुश्किल से इस कीचड़ व जलभराव वाले मार्गों को पार करते हैं। पास में जहां प्राथमिक विद्यालय है, वहीं एक इंटर कालेज भी है। लगभग काफी संख्या में छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। छात्र-छात्राएं इस कीचड़ व पानी भरे मार्ग में गिर जाते हैं। वाहन भी इस कीचड़ और जलभराव में फंसे देखे जा सकते हैं। ग्राम प्रधान मेनपाल सिंह ने बताया कि कई बार अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रधान के पति इरफान उर्फ अप्पी सीकरी, राजीव चेयरमैन, दिलबाग अंसारी, संसार सिंह, पूर्व प्रधान योगेश सिवाच, भाकियू नेता विकास डायरेक्टर, यशपाल सिंह, काबल सिंह, रकबर सिंह, महेंद्र सिंह, कंवरपाल, छात्र अंकुर, राहुल, विनोद आदि ने समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed