फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student dies in road accident, brother injured

सड़क हादसे में किशोर की मौत, भाई घायल

Sun, 20 Jan 2019 11:53 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 20 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Student dies in road accident, brother injured
हादसे के बाद ट्रक के अंदर फंसे चालक को निकालते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई घायल हो गया। खेतों से गांव सुजडू लौटते समय यह हादसा हुआ। किसी वाहन की टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई  से इंकार कर दिया।  
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव  सुजडू निवासी नाजिम (22) पुत्र शहजाद अपने छोटे भाई भूरा (12) के साथ रविवार सुबह बाईपास हाईवे पर खेतों पर गया था। दोपहर को दोनों भाई बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब वह शामली बाईपास पर काली नदी के पास पहुंचे, तो तभी किसी वाहन ने बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने भूरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नाजिम को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन अस्पताल गए तथा बिना कानूनी कार्रवाई के शव को लेकर गांव चले गए। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।  उधर, ग्रेटर नोएडा निवासी मनीष पांडे, हरिनगर निवासी मुनेश पुत्र पाल्लू, सैदपुरा निवासी चंद्रपाल पुत्र चतरू, लखनौती निवासी प्रमोद कुमार पुत्र राम सिंह, रामपुरी निवासी दीपक पुत्र जयचंद और बरूकी निवासी ऊषा पत्नी सहंसरपाल भी अनेक स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

हाईवे पर ट्रक ने डायल-100 में मारी टक्कर
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड हाईवे बाईपास पर एक ट्रक ने डायल-100 को टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक और सिपाही घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से चालक को  नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

हादसा शनिवार रात ही हुआ। डायल-100 की पीआरवी-2194 इनोवा नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर से शेरनगर की ओर जा रही थी। हाईवे पर इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे चालक सुशील का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में सुशील और सिपाही संदीप धामा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुशील की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। 

सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल की मौत
दो दिन पूर्व बुलंदशहर में सड़क हादसे मेें घायल हुए रतनपुरी थाने में तैनात चालक (हेड कांस्टेबल) धर्मवीर सिंह रविवार को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना से परिवार में कोहराम है। रतनपुरी थाने में तैनात 59 वर्षीय चालक हैड कांस्टेबल धर्मबीर सिंह पुत्र भूलेराम मूल रूप से गांव बादशाहपुर सरौली, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद के रहने वाले थे। वर्तमान में वह परिवार संग पुलिस क्वार्टर, औरंगाबाद, जिला बुलंदशहर मेें रहते थे। 18 जनवरी को तीन दिन के अवकाश पर औरंगाबाद के लिए चले थे।


बुलंदशहर में लखावटी के पास शाम सात बजे उनकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई थी। इससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें बुलंदशहर से मेरठ के लिए रेफर किया गया था। यहां आनंद हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। रविवार की दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। धर्मवीर सिंह 30 अक्तूबर 1980 को पुलिस में भर्ती हुए थे।  26 जून 2017 को उनकी तैनाती पुलिस लाइन से रतनपुरी थाने में बतौर जीप चालक के रूप में हुई थी। परिवार में उनकी पत्नी मुन्नी देवी के अलावा चार बेटियां और तीन बेटे हैं। सभी बेटियां विवाहित हैं, जबकि बेटों की अभी तक शादी नहीं हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed