फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student dies falling from school roof

उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत से गिरकर छात्र की मौत, हंगामा  

Fri, 22 Dec 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Student dies falling from school roof
छात्र की मौत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल के कयामपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर खेलते समय एक छात्र की नीचे गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल की चारदीवारी कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसडीएम सदर कन्हई सिंह और थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्लॉक के गांव कयामपुर में कक्षा छह का छात्र शाकिब पुत्र मुरसलीन मध्याह्न अवकाश में खेलते वक्त पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ गया। अचानक पैर फिसल जाने के कारण छात्र नीचे जमीन पर गिर गया। उसके साथियों ने घायल छात्र को उसके घर भिजवा दिया, लेकिन सिर में गुम चोट आने के कारण उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उसके बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल की चाहरदीवारी कराने, स्कूल के पास हरे तालाब को बंद कराने, दोनों स्कूलों में कोई महिला अध्यापक की तैनाती नहीं करने की मांग की।आरोप था कि गिरने के दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षक ने घायल बच्चे को देखने में कोई रुचि नहीं ली, बल्कि मोबाइल फोन पर लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद शिक्षक को संवेदनशील होना चाहिए था। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया। कई घंटे तक स्कूल प्रांगण में हंगामा होता रहा। थाने से दरोगा मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। करीब दो घंटे बाद एसडीएम सदर और थाना प्रभारी और जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांगों का समाधान कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

परिजनों ने मामले में पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।  उधर, दूसरी ओर प्रधानाध्यापक मेहरबान अली ने बताया कि लंच ब्रेक में वह खाना खा रहे थे। बच्चा कब छत पर चढ़ा, मालूम नहीं चल पाया। इस प्रकरण में विद्यालय के स्टाफ की कोई लापरवाही नहीं है।

मेपल्स की वैन पलटी, बच्चे बाल-बाल बचे 
बुढ़ाना के  गांव वैल्ली और नसीरपुर के स्कूल के बच्चों को गांव से लेकर स्कूल जा रही टाटा मैजिक अचानक सड़क किनारे खेत में पलट गई। शुक्र रहा हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। घटना से गुस्साए  कई परिजनों ने बस के चालक के साथ मारपीट की। 

 कस्बे के मेपल्स अकादमी की टाटा मैजिक रोजाना की भांति शुक्रवार को भी वैल्ली और नसीरपुर के एक दर्जन बच्चों को लेकर गांव से स्कूल जा रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बसी रोड पर सड़क पर खड़ी लकड़ी से भी ट्राली के बराबर से निकलते समय बच्चों की टाटा मैजिक सड़क किनारे खेत में गिरकर पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सड़क किनारे खेत में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सकुशल टाटा मैजिक से निकाल लिया।


घटना से बौखलाए कई परिजनों ने मैजिक के चालक गौरव निवासी कुरालसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि छात्र गौरव पंवार, अनिरुद्ध, दिव्या और खुशी आदि बच्चों को मामूली चोट लगी है। सीएचसी पर दवाई देने के बाद सबकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed