{"_id":"5abd22f14f1c1bd5618b45fd","slug":"student-death-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से हुई थी छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से हुई थी छात्र की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। छात्र समीर की मंगलवार को जटवाड़ा की गंगनहर में डूबकर मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट में छात्र की पानी में डूबकर मौत होने व चोट के निशान मौत के बाद होने की पुष्टि हुई है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद नामजद तीनों छात्रों को निर्दोष मान रही है।
कसबा निवासी चार दोस्त मंगलवार को गांव जटवाड़ा की गंगनहर में नहाने के लिए गए थे, जिनमें से छात्र समीर नहाते समय गंगनहर में डूब गया था। बुधवार की सुबह छात्र का शव गंगनहर से बरामद हुआ था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में छात्र की मौत पानी में डूबने से हुई है। मृतक छात्र की आंख पर चोट के निशान मौत होने के बाद के हैं, जिसकी पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि मृतक के पिता इस्माइल की ओर से उसके तीन दोस्त शुभम, फैज व भारत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद तीनों नामजद छात्र पुलिस की जांच पड़ताल में निर्दोष हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी के भी दबाव में बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा। वहीं, मृतक समीर के परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कतई विश्वास करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
पुलिस की सुरक्षा में शव को दफनाया
गंगनहर में डूबने से हुई छात्र समीर की मौत के बाद बुधवार की देर रात को पीएम के बाद शव को घर पर लाया गया। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की सुरक्षा में रात में ही परिजनों व कस्बावासियों ने गमगीन माहौल में शव को दफना दिया। इस दौरान पांच थानों की पुलिस के अलावा पीएसी बल मौजूद रहा।
निर्दोषों को जेल नहीं भेजा जाएगा
सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि छात्र समीर की मौत पानी में डूबने से हुई है। चोट के निशान भी मौत के बाद के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तीनों छात्रों को प्रथम दृष्टया दोषी नहीं माना जा सकता। इस मामले की निष्पक्ष जांच पड़ताल की जाएगी। निर्दोष को किसी भी सूरत में जेल नहीं भेजा जाएगा।