फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student beating case: Kerala delegation meets victim in Khubbapur, says we will pay the expenses of studies

छात्र की पिटाई का मामला: खुब्बापुर पहुंचा केरल से आया प्रतिनिधिमंडल, कहा- हम देंगे पढ़ाई का खर्च, दिया ये ऑफर

Wed, 30 Aug 2023 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Aug 2023 03:09 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के गांव खुब्बापुर में शिक्षिका द्वारा छात्र की पिटाई का मामला भले ही ठंडा पड़ गया हो लेकिन पीड़ित और परिजनों की समस्याएं जानने के लिए हर दिन लोग पहुंच रहे हैं। बुधवार को केरल से आए प्रतिनिधिमंडल ने खुब्बापुर में छात्र और उसके परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन
Student beating case: Kerala delegation meets victim in Khubbapur, says we will pay the expenses of studies
छात्र के परिजनों से मुलाकात करती सुभाषिनी अली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव खुब्बापुर में शिक्षिका द्वारा पांच का पहाड़ा न सुनाने को लेकर हुए विवाद के बाद केरल से आये प्रतिनिधिमंडल ने खुब्बापुर गांव पहुंचकर पीड़ित छात्र और उसके परिवार से मुलाकात की। छात्र की पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि अगर परिवार केरल में बसना चाहता है तो सरकार सहयोग करेगी।

विज्ञापन


बुधवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और राज्य सभा सांसद जॉन ब्रिट्टास गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की। भरोसा  दिलाया कि हम आपके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन


कहा कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार पूरी मदद करेगी। उधर,  गांव का स्कूल तीसरे दिन भी बंद रहा। स्कूल में जाने वाले बच्चे अपने घरों में रहे। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:लाठीचार्ज पर फूटा वकीलों का गुस्सा: पश्चिमी यूपी में धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी, मेरठ में एसीएम के गनर को पीटा

अब तक एक मुकदमा और एनसीआर
खुब्बापुर प्रकरण में अब तक एक मुकदमा और एक एनसीआर दर्ज हुई है। वीडियो वायरल कर बच्चे की पहचान उजागर करने के मामले में मोहम्मद जुबैर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जबकि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई है।
 
क्या है मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से बेरहमी से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है।
 

प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठ रही है। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed