फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Struggle for power today in Muzaffarnagar, discussion will be held with youth, questions will be asked to leaders

Muzaffarnagar News: सत्ता का संग्राम'''' आज मुजफ्फरनगर में, युवाओं से होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल

Fri, 29 Mar 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Struggle for power today in Muzaffarnagar, discussion will be held with youth, questions will be asked to leaders
Lok Sabha Election 2024: ''''सत्ता का संग्राम'''' आज मुजफ्फरनगर में, युवाओं से होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर निर्वाचन क्षेत्र सन 1952 में अस्तित्व में आया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी जीती थी। इस बार यहां मुकाबला भाजपा के डॉ संजीव बालियान और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच माना जा रहा है। बसपा ने दारा सिंह प्रजापति को यहां से मैदान में उतारा है।

मुजफ्फरनगर के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ''''सत्ता का संग्राम'''' 29 मार्च को मुजफ्फरनगर में रहेगा।
विज्ञापन


क्या होगा खास?
''''सत्ता का संग्राम'''' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''''सत्ता का संग्राम'''' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''''सता का संग्राम'''' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

कब और कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: शिव चौक

दोपहर 11 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान: श्रीराम कॉलेज, परिक्रमा मार्ग

दोपहर 1 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: अमर उजाला कार्यालय, आनंद मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed