फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Struggle for life, public curfew, historical closure

कोरोना का एक साल:-सड़कों पर सन्नाटा..गुमसुम गलियों में थम गई थी आवाजाही

Sun, 21 Mar 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Struggle for life, public curfew, historical closure
देश में जनता कर्फ्यू में पीएम मोदी की घोषणा पर थाली बजाता परिवार (फाइल फोटो) - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिंदगी की जद्दोजहद, जनता कर्फ्यू, एतिहासिक बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना काल को याद कर लोग सिहर उठते हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को थामने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2020 को पूरे देश में जनता कर्फ्यू की घोषणा कर दी। सेहत की खातिर सभी ने पीएम के जनता कर्फ्यू का एक स्वर से स्वागत किया। जिले में बाजार से लेकर गलियों तक सन्नाटा पसर गया था। हालांकि जिंदगी की जद्दोजहद के बीच जरूरतमंदों से लेकर सभी को खासी तकलीफें झेलनी पड़ी। धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर आनी शुरू हुई तो एक बार फिर कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने उद्यमियों, नौकरीपेशा और आमजन की बेचैनी बढ़ा दी है।
शहर हों या फिर कस्बे। सब जगह गांवों में लॉकडाउन की बंदिशों में चारों तरफ जिंदगी ठहर गई थी। सरकार के फरमान से बेपरवाह लोगों की मानसिकता जनता कर्फ्यू के बाद भी नहीं बदली। लोगों की भीड़ बाजारों में उतरी और दुकानों से सामान समेटकर घरों में स्टॉक करने की होड़ मच गई। इस बीच पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन लगा दिया। रेलवे और बसों के पहिए थम गए। दूसरे प्रदेशों से अपने घर पहुंचने के लिए घमासान मचना शुरू हो गया। शहर के शिव चौक पर दुकानों पर लगने वाली पंचायतें भी बंद हो गई। सुबह घरों में अखबार और टीवी के सहारे जिंदगी शुरू हुई।
विज्ञापन

बुजुर्ग बोले ऐसे दुर्दिन फिर ना देखने को मिले
शहर, गांव और कस्बे के बुजुर्ग के साथ हर किसी का कहना है ऐसे दुर्दिन फिर कभी देखने को ना मिलें। कोरोना नाम की बला आई थी। हालांकि लोग कहते हैं कि लापरवाही से कोरोना महामारी फिर से बढ़नी शुरू हो गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल, बालेश तायल, बुजुर्ग ब्रह्मप्रकाश कहते हैं हम सब मिलकर कोरोना को जड़ से खात्मे के लिए लड़ें, हारें नहीं, बल्कि सतर्कता के साथ डटकर हराने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को तालियां बजाकर बढ़ाया हौसला
पीएम मोदी ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में घर आंगन की दहलीज और बालकानी में खड़े होकर तालियां बजाने की अपील की। लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया। कोई थाली बजा रहा था, तो कोई तालियों और घंटों से कोरोना योद्धाओं, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस कर्मी और सफाई कर्मियों के सम्मान में घरों के सामने खड़ा था।
समाजसेवियों ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर
बाजार में मास्क और सैनिटाइजरों की किल्लत से समाजसेवी संस्थाएं आगे आईं। गांव-कस्बों में युवाओं ने घर-घर जाकर संदेश दिया कि कोरोना के कहर से बचना है, तो घर में रहें सुरक्षित रहें। पीपलशाह में राहुल पुंडीर, नसीरपुर के तेजवीर सैनी आदि युवाओं ने टीम बनाकर मास्क तैयार कराएं और घरों में बांटने शुरू कर दिए। समाज सेवा का जज्बा हर किसी में देखने को मिला।
अब तक मिले कोरोना मरीज--8714
कोरोना से हुई मौत---110
अब तक हुई कुल जांच---401988
अब तक हुआ टीकाकरण---46521
आठ अप्रैल को मिला था पहला केस
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के चलते 25 मार्च से लॉकडाउन प्रारंभ हो गया था। जनपद में पहला केस आठ अप्रैल को मिला था। सिसौली की महिला ऑपरेशन कराने के लिए नोएडा के एक अस्पताल में गई थी, वहीं पर जांच में उसे कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसी दिन नई मंडी के गांव शेरनगर और कस्बा पुरकाजी में ठहरे दो जमाती भी संक्रमित मिले थे, ऱ्जो दिल्ली जामा मस्जिद से आए थे। इसके बाद जनपद में कोरोना का संक्रमण बढ़ता चला गया।
124 जमाती संक्रमित पाए गए थे
मुजफ्फरनगर। जनपद में विभिन्न स्थानों पर ठहरे तब्लीगी जमात के लोगों से अप्रैल और मई माह में कोरोना का संक्रमण फैला था। जिले में 124 जमाती संक्रमित पाए गए थे।
सितंबर माह में महामारी ने कहर बरपाया
मुजफ्फरनगर। जनपद में अब तक कोरोना के 8714 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 8544 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 110 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। अभी तभी 60 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में पिछले वर्ष सितंबर माह में कोरोना महामारी ने कहर ढाया था, तब तक अन्य प्रांतों से भी लोग यहां आ चुके थे। इस माह सबसे ज्यादा 2609 नागरिक संक्रमित हुए तथा 42 लोगों की मौत हुई।
46521 का हुआ टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन से टीकाकरण किया जा रहा है। जनपद में 16 जनवरी से अब तक 46521 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 15360 स्वास्थ्य कर्मी, 9628 प्रथम पंक्ति के कर्मचारी अधिकारी, 21028 बुजुर्ग और 505 गंभीर रोग से बीमार लोग टीकाकरण करा चुके हैं।

जनपद में मिले कोरोना के केस
माह------------ केस---------मृत्यु
अप्रैल2020 - 32- 00
मई 2020- 51- 01
जून 2020- 216- 06
जुलाई 2020- 517- 11
अगस्त 2020- 1268- 10
सितंबर 2020- 2609- 42
अक्तूबर 2020- 1135- 09
नवंबर 2020- 1064- 11
दिसंबर 2020- 1123- 13
जनवरी 2021- 542- 06
फरवरी 2021- 72- 01
मार्च 2021 (अब तक) 85- 00
---------------------------------------
टोटल- 8714-- 110

लॉकडाउन में सुनसान पडा शहर का अहिल्याबाई चौक।

लॉकडाउन में सुनसान पडा शहर का अहिल्याबाई चौक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

लॉकडाउन में सामाजिक दूरी के लिए दुकानों के आगे बनाये गये घेरे।

लॉकडाउन में सामाजिक दूरी के लिए दुकानों के आगे बनाये गये घेरे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed