फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Struggle between staff and attendants in nursing home

नर्सिंग होम में स्टाफ व तिमारदारों में संघर्ष

Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Struggle between staff and attendants in nursing home
मुजफ्फरनगर। शहर के आदर्श कॉलोनी लिंक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में इमरजेंसी फीस जमा करने के बावजूद मरीज का उपचार शुरू न करने को लेकर हुए विवाद में स्टाफ व तीमारदार आमने-सामने आ गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से कई लोगों के सिर फूट गए, जबकि नर्सिंग होम के भी शीशे व अन्य सामान टूट गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं। तीमारदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी पिंकी ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि पति अमित कई दिन से बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार सुबह सात बजे वे उसे लेकर आदर्श कॉलोनी लिंक रोड स्थित नर्सिंग होम में पहुंचे, जहां स्टाफ ने इमरजेंसी शुल्क के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि इमरजेंसी शुल्क लेने के बावजूद सुबह आठ बजे तक अमित का न तो उपचार शुरू किया गया और न ही डॉक्टर उसे देखने पहुंचे। इसे लेकर तीमारदारों की नर्सिंग होम के स्टाफ से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिनमें जमकर मारपीट के साथ ही डंडे आदि चले। संघर्ष में मरीज के तीमारदार सुरेंद्र, मुकेश, तुषार व अरुण सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, नर्सिंग होम के शीशे व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि स्टाफ कर्मियों ने मरीज व उसके तीमारदारों को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। नर्सिंग होम में संघर्ष के बाद की वीडियो भी तीमारदारों ने सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, नर्सिंग होम स्टाफ ने भी मरीज के तीमारदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed