फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strong sunlight attacks skin, 2347 fall ill in Arogya Mela

Muzaffarnagar News: तेज धूप का त्वचा पर वार, आरोग्य मेले में 2347 पहुंचे बीमार

Mon, 27 May 2024 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight attacks skin, 2347 fall ill in Arogya Mela
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में त्वचा भी बीमार हो रही है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 2347 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें सबसे अधिक संख्या में त्वचा संबंधी मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन निकलने के साथ तेज धूप भी निकल जाती है। दिनभर लू के थपेड़े और गर्मी की तपिश लोगों को बीमार कर रही है। उल्टी, दस्त और बुखार सहित त्वचा के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य व आयुष्मान भवः मेले में 2347 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें 911 पुरुष, 833 महिलाएं और 613 बच्चे शामिल रहे। त्वचा के 606 मरीज, गैस्ट्रो के 501 और बुखार, उल्टी-दस्त के 617 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि इन दिनों सभी लोगों को गर्मी व लू से बचने की जरूरत है। जिस तरह से लगातार तापमान बढ़ रहा है, यह किसी भी ढंग से सही नहीं है। अधिक से अधिक पानी पीएं।

उन्होंने बताया कि आरोग्य मेलों में गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों ने उपचार कराया है। जिन्हें गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। सभी केंद्रों पर 61 चिकित्सक और 160 पैरा मेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed