फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike on Bosera power station

बसेडा बिजलीघर पर भाकियू का धरना

Fri, 07 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strike on Bosera power station
बसेड़ा बिजलीघर पर भाकियू का धरना
विज्ञापन

छपार। बसेड़ा बिजलीघर के जेई पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर धरना प्रदर्शन कर उसके स्थानांतरण की मांग की। एसडीओ के आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त हुआ।

भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बसेड़ा स्थित बिजलीघर पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप था कि जेई महीने में सिर्फ दो चार दिन ही बिजलीघर पर आते हैं। 18 घंटे बिजली के आदेश है फिर भी छह से आठ घंटे बिजली सप्लाई आती है। पुरकाजी से बिजलीघर तक लाइन में शटडाउन अधिक रहता है, जिससे बिजली बाधित रहती है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जेई के विरुद्ध नारेबाजी की। एसडीओ अजय यादव के आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए। धरनास्थल पर मोरना ब्लाक अध्यक्ष विकास चौधरी, राजीव ,संजय, बाबू, अशोक कुमार, टीटू, देशवाल, बिटटू, मांगेराम धमात, सतेंद्र, नीटू, बब्लू त्यागी, शहजाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed