{"_id":"5db336da8ebc3e93c02b2195","slug":"strike-of-employees-postponed-after-talks-muzaffarnagar-news-mrt450488246","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता के बाद कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता के बाद कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
विज्ञापन
मीरापुर। चार माह से वेतन न मिलने से परेशान नगर पंचायत कर्मचारियों की हड़ताल चेयरपर्सन, सभासदों तथा सफाई कर्मचारियों के बीच हुई बैठक के बाद स्थगित कर दी गई। चेयरपर्सन ने सफाई कर्मचारियों को दिवाली मनाने के लिए अग्रिम भुगतान करा दिया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनूप राय के स्थानांतरण से नगर पंचायत में भुगतान अटके हुए हैं। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। दीपावली त्योहार को देखते हुए कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल पर जाने का नोटिस चेयरमैन को दिया था। इस नोटिस के मद्देनजर नगर पंचायत में चेयरपर्सन तंजीला बेगम, जहीर कुरैशी, सभासद संतोष देवी, नईम मंसूरी, कपिल कुमार, जहीरूदीन, मोहम्मद असलम, गौरव त्यागी, विनय कुमार, दिलशाद, अफजाल, सलीम, शाहिद, इदरीस, मनोज मिश्रा तथा सफाई कर्मचारी रविदत्त, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, मिलन कुमार, गोविंद, खेमचंद, कुलदीप, ब्रजलाल, जितेंद्र शील, बाबूराम, संदीप, प्रदीप, नीरज, विनोद, लक्ष्मण, सुशील आदि के बीच बैठक हुई। बैठक में काफी गहमागहमी के बाद कर्मचारियों ने तय किया कि दीपावली त्योहार को देखते हुए प्रस्तावित हड़ताल नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने चेयरपर्सन के आग्रह पर पांच सूत्री मांगपत्र भी पूरा करने के लिये समय दिया। चेयरपर्सन ने त्योहार की आवश्यकता को देखते हुए कर्मचारियों को अपने स्तर से कुछ एडवांस धनराशि का भी भुगतान कराया।